तीतरड़ी में जमीन विवाद पर तलवारबाजी

BY — July 4, 2012

भाजपा पदाधिकारी का हाथ कटा, दो गिरफ्तार

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में तीतरड़ी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तलवारबाजी हो गई। हादसे में भाजपा के एक पदाधिकारी का हाथ कट गया वहीं चार-पांच अन्य लोगों को भी चोटें आई। जानकारी मिलने पर कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी चिकित्साचलय पहुंच गए।

पुलिस ने कार्रवाई कर दो जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीतरड़ी में एक जमीन को लेकर सुथार परिवारों में विवाद है। एक परिवार भाजपा के गिर्वा मंडल महामंत्री श्यामसुंदर सुथार का तथा दूसरा परिवार भैरूलाल सुथार का है। दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार भी हैं। दोनों में काफी समय से इस बेशकीमती जमीन को लेकर विवाद भी है। बुधवार सुबह भैरूलाल सुथार ने विवादित जमीन पर पत्थर डाल दिए। इस पर दूसरे पक्ष के श्यामसुंदर, शांतिलाल, हेमंत, देवकिशन, सतीश आदि खेत पर थे। जानकारी के अनुसार भैरूलाल के पुत्र रमेश आदि ने श्यामसुंदर व अन्य लोगों पर तलवार से हमला कर दिया। श्यामसुंदर व उनके साथी सिर्फ बात करने के मकसद से आए थे। उन्हें  हमले की उम्मीआद नहीं थी। इससे श्यामसुंदर का हाथ कलाई से कटकर अलग हो गया और उनके साथ शांतिलाल, हेमंत, देवकिशन आदि के सिर पर चोट आई। मौके पर समझाईश के लिए पहुंचे ग्रामीण घायलों को लेकर निजी चिकित्सालय पहुंचे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची हिरणमगरी थाना पुलिस ने रमेश व उसके पिता भैरूलाल को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारों के अनुसार चिकित्सारलय में शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया, सभापति रजनी डांगी, जिलाध्यंक्ष दिनेश भट्ट, प्रमोद सामर, जिनेन्द्रय शास्त्री  सहित दर्जनों कार्यकर्ता पहुंचे। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *