Header Banner

इनरव्‍हील की ओर से एक्यूप्रेशर शिविर

BY — July 6, 2012

उदयपुर। इनरव्हीन क्लब व जय भगवान एक्यूप्रेशर संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति में एक्यूप्रेशर चिकित्‍सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें 50 से अधिक लोगों ने विभिन्न रोगों का उपचार कराया।

क्लब अध्यक्ष मधू सूद ने बताया कि शिविर में जय भगवान एक्यूप्रेशर के चिकित्सक बी. एल. पोखरना, एल. एल. शर्मा, ललित पोरवाल सहित 9 चिकित्सकों ने एडि़यों का दर्द, जोड़ों का दर्द, सरदर्द, जुकाम, थायराईड सहित अनेक रोगों का नि:शुल्क उपचार कर रोगियों का राहत प्रदान की। सचिव शकुन्तला धाकड़ ने बताया कि इस वर्ष क्लब द्वारा विभिन्न प्रकार के चिकित्सा शिविर लगा कर रोगियों को राहत प्रदान की जायेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply