सरकार की उपलब्धियां बताएंगे जनता को : झाला

BY — July 8, 2012

देहात जिलाध्यक्ष झाला के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा

udaipur. देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव को लेकर हम तैयारी कर रहे हैं। सरकार की विकास योजनाओं को लेकर जनता में जाएंगे और निश्चित रूप से अगली बार फिर सरकार बनाएंगे।

वे देहात जिलाध्यक्ष के रूप में अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर होटल शिकारबाड़ी में कार्यकारिणी की आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने उनका बड़ी माला से अभिनंदन कर बधाई दी।
जिला कलक्टर की शिकायत के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व करीब 41 पदाधिकारियों ने हस्ता क्षर कर प्रदेशाध्यईक्ष को पत्र दिया था। उन्हों ने मुख्यमंत्री से मिलने को कहा। मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या बता दी। उन्होंने कहा था कि इस मामले को निश्चित रूप से देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधि को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडे़ जाने पर उसे तुरंत हटा दिया जाना चाहिए। चाहे वह कांग्रेस का हो या भाजपा का।
Lalsingh Jhala ने कहा कि उदयपुर महिला अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराया। पंचायतीराज सम्मेलन में भारी संख्या  में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसी प्रकार चेतक सर्किल स्थित कार्यालय पर देवास सुरंग के आरपार होने की खुशी में आतिशबाजी की गई। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का घर जाकर सम्मान किया गया। कृषि मंडी फतहनगर एवं उदयपुर में बहुमत हासिल किया। सहकारी समितियों, लैम्पस, पैक्सं के चुनावों की तैयारी की गई। उदयपुर देहात से डॉ. दयाराम परमार एवं गजेन्द्रसिंह शक्तावत को मंत्रिमंडल में लेने पर उनका अभिनंदन किया गया। उनके जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने 83 यूनिट रक्तदान किया। विभिन्न ब्लॉकस्तरीय बैठकों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला प्रमुख madhu mehta, प्रवक्‍ता हेमंत श्रीमाली सहित कई नेता मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *