रेजीडेंट्स ने की परिजनों के साथ बदतमीजी

BY — July 9, 2012

मीडियाकर्मियों से कैमरे छीनने का प्रयास

उदयपुर। एक बार फिर उदयपुर के एम. बी. चिकित्सा लय में मरीज व उसके परिजनों को रेजीडेंट डॉक्टर्स की मनमानी और बदतमीजी का शिकार होना पड़ा वहीं अस्परताल प्रशासन मूकदर्शक बनकर बैठा रहा। मरीज के परिजनों की शिकायत पर वहां पहुंचे मीडियाकर्मियों को भी रेजीडेंट डॉक्टरों ने नहीं बख्शा  और उनके साथ भी हाथापाई कर दी।

घटना रविवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा निवासी विवाहिता यहां उपचार करवा रही थी। उसका पुत्र व पुत्रवधू उसके पास थे। किसी नर्स ने मरीज को इंजेक्शान लगाया था। कुछ देर बाद उसे अचानक बहुत तेज ठंड लगने लगी। यह बताने महिला का पुत्र वार्ड में मौजूद Resident डॉक्टर को बताने पहुंचा। रेजीडेंट ने कहा कि हां चलो, आते हैं। दस-पन्द्रह मिनट तक नहीं आने पर वह वापस बुलाने पहुंचा। फिर रेजीडेंट ने कहा कि हां.हां आ रहे हैं। फिर भी नहीं पहुंचने पर पुत्र वापस पहुंचा तो रेजीडेंट चिकित्सकों ने पुत्र को एक चांटा रसीद कर दिया। पुत्रवधू के विरोध करने पर उसके साथ भी रेजीडेंट चिकित्ससकों ने मारपीट कर दी। इसकी जानकारी समाचार-पत्र कार्यालय में पहुंचने पर वहां से फोटो जर्नलिस्ट मौके पर पहुंचे। बताया गया कि रेजीडेंट्स ने फोटो जर्नलिस्ट्स  के साथ भी हाथापाई की और कैमरे छीनने का प्रयास किया।
इसके बाद मामला बढ़ गया और रात करीब 11 बजे तक कई मीडियाकर्मी इमरजेंसी में पहुंच गए। रेजीडेंट्स ने अपने छात्रों को बुला लिया। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एएसपी (शहर) तेजराजसिंह, एडीएम मो. यासीन पठान, थानाधिकारी दिनेशसिंह रोहडि़या, शंकर गहलोत, गोवर्धनलाल मय जाब्ता  पहुंचे और समझाईश की।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि रेजीडेंट की यह शिकायत आए दिन की हो गई है। वे हर किसी के साथ बदतमीजी करते हैं।
आश्चर्य की बात यह कि अस्पताल प्रशासन से उच्चाधिकारी मौके पर काफी देर बाद पहुंचे लेकिन कार्रवाई की बात पर चुप्पी साध गए। सीधे रेजीडेंट्स से बातचीत करने गए। इन उच्चा धिकारियों का कहना था कि मरीज के परिजनों ने रेजीडेंट्स के साथ मारपीट की। देर रात हाथीपोल थाने में लेकसिटी प्रेस क्लाब के अध्यपक्ष अख्तडर खान एवं सचिव मनु राव की ओर से रेजीडेंट्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। मौके पर भाजयुमो शहर अध्य क्ष जिनेन्द्रस शास्त्री , नरेश पंवार सहित कई कार्यकर्ता पहुंचे और रेजीडेंट्स की मनमानी का विरोध जताया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *