पत्रकारों का महाकुंभ पांच को जोधपुर में

BY — July 16, 2012

उदयपुर। राजस्थान पत्रकार संघ (जार) की ओर से जोधपुर में पांच अगस्त को पत्रकारों का महाकुंभ होगा। एक दिवसीय प्रदेश अधिवेशन में भाग लेने के लिए राजस्थान के सभी जिलों के पत्रकार बंधु आएंगे। अधिवेशन में पत्रकारों की समस्याओं, संगठनात्मक मुद्दे व मीडिया और आज का परिप्रेक्ष्य के बारे में चर्चा होगी।

यह जानकारी जार के प्रदेशाध्यक्ष उमेन्द्र दाधीच ने सोमवार को जोधपुर के होटल चन्द्रा इन में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज सभागार जोधपुर में होने वाले अधिवेशन में पत्रकारों के साथ मीडियाकर्मी, साहित्यकार व रचनाकार भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जोधपुर के इतिहास में पहली बार पत्रकार यूनियन की ओर से इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि जार ने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश के संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न जिलों का दौरा किया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघ ने मधुभाई रामदेव को अधिवेशन का संयोजक नियुक्त किया है। उन्होंने अधिवेशन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया है। इसमें आवास समिति, स्वागत समिति, भोजन, मंच, साज सज्जा समिति का गठन किया गया है। जिनकी रविवार को जोधपुर में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आर के पंडित, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र शर्मा ने समीक्षात्मक बैठकें ली। उन्होंने बताया कि यह अधिवेशन इस बात का संदेश देगा कि राजस्थान के पत्रकारों की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन राजस्थान पत्रकार संघ है।
अधिवेशन में संगठन को मजबूत बनाने वाले कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारों के अलावा सामाजिक क्षेत्र, प्रेस फोटोग्राफी, इलेक्ट्रोनिक मीडिया, शिक्षा क्षेत्र, रक्तदान, चिकित्सा, पर्यावरण, सेवा संस्थान, न्यायिक, राजनीतिक, साहित्यिक, राजस्थानी भाषा, उद्योग, महिला जागृति, सांस्कृतिक क्षेत्र, प्रशासन, पुलिस, गैर सरकारी संगठन, युवा संगठन, आध्यात्मिक क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
अधिवेशन के उद्घाटन सत्र के अलावा संगठनात्मक सत्र, जिला समीक्षात्मक सत्र व शाम को समापन सत्र होगा तथा प्रदेश के विभिन्न भागों से आए हुए प्रतिनिधियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इस प्रेसवार्ता में जार के प्रदेश उपाध्यक्ष आर के पंडित, महामंत्री डॉ सुरेन्द्र शर्मा, अधिवेशन संयोजक मधुभाई रामदेव व संघ के जिलाध्यक्ष अशोक व्यास ने भी संगठनात्मक जानकारी दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *