Header Banner

विज्ञान महाविद्यालय में पौधरोपण

BY — July 16, 2012

उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिया विश्व विद्यालय के संघटक महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग द्धारा महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पौधरोपण किया गया। यह कार्यक्रम प्राणीशास्त्र विभाग के शोद्यार्थी समूह द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रो. महीप भट्नागर, अधिष्ठाता, विवि विज्ञान महाविद्यालय द्वारा पौधे लगाकर किया। कार्यक्रम में विभाग के शैक्षणिक, शैक्षणेत्तर एवं सहायक कर्मचारी तथा शोधार्थियों ने उल्लासपूर्वक भाग लिया। विभाग के सभी सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply