Header Banner

78 खिलाडि़यों की दिमागी कसरत

BY — July 19, 2012

पल्लव चौधरी का धमाकेदार प्रदर्शन
जिलास्तरीय रेपिड शतरंज प्रतियोगिता शुरू

उदयपुर। चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में जिलास्तरीय ओपन रेपिड शतरंज प्रतियोगिता का आगाज श्रमजीवी महाविद्यालय में हुआ। प्रतियोगिता में अण्डर-7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 व सीनियर आयु वर्ग के कुल 78 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है जिसमें 14 फीडे रेटेड खिलाड़ी हैं।

आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि गुरूवार को हुए मुकाबलों में 9 वर्षीय व अण्डर-9 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी पल्लव चौधरी ने सभी को आश्चर्य चकित किया। उन्होंने पहले चक्र में युगांश शुक्ला, द्वितीय चक्र में निखिल यादव व तीसरे चक्र में रेलवे के सुधाकर को हराकर प्रतियोगिता में उलटफेर की जड़ी लगा दी। साथ ही ओजस शुक्ला ने फीडे रेटेड खिलाड़ी मोनिका साहू को हराकर उलटफेर किया।
निर्णायक रिषि सालवी ने बताया कि चार चक्र पश्चात् परिणाम इस प्रकार रहे : सीनियर वर्ग -रविन्द्रपाल सिंह, गोविद चंदेल, अतुल हिंगड़, रिचिन जैन, अरिहन्त भण्डारी, सुधाकर, देवेन्द्र बोराणा। अण्डर-17 वर्ग में — चन्द्रजीत सिंह राजावत, हर्षित शर्मा, मोनिका साहू, विभव पामेचा। अण्डर-15 वर्ग में — निखिल यादव, हर्षित चण्डालिया, गोकुल पिल्लय, चयन दुरेजा, युगांश शुक्ला। अण्डर-13 वर्ग में — कार्तिक हरचंदानी, मंथन चित्तौड़ा, साहिल पोरवाल, प्रिंस भाटी। अण्डर-11 वर्ग में-भावेश साहू, ध्रुव दक, भव्य पंड्या, दिव्यांशु बाबेल, हिरल छटवानी, वंदन लोढ़ा, नमन पोरवाल। अण्डर-9 वर्ग में — पल्लव चौधरी, देवांश चेचाणी, प्रभव माहेश्वरी। अण्डर-7 वर्ग में-निशांत चौपड़ा, ओस्टीन जार्ज, धु्रव कालानी, प्रखर मेहता अपने—अपने वर्ग में बढ़त बनाये है। प्रतियोगिता का पाचवां चक्र रविवार सुबह व पुरस्कार वितरण दोपहर 1 बजे होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply