Header Banner

आराम के बाद दिमागी जंग 22 को

BY — July 21, 2012

जिला स्तरीय रेपिड शतरंज प्रतियोगिता
शेष चक्र व समापन समारोह कल

उदयपुर। चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में जिला स्तरीय ओपन रेपिड़ शतरंज प्रतियोगिता में 2 दिन के विश्राम के बाद शेष चक्र व समापन समारोह कल रविवार को श्रमजीवी महाविद्यालय में होगा।

आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में अण्डर-7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 व सीनियर आयु वर्ग में बढ़त लिये खिलाड़ी अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए खिताब पर कब्जा जमाना चाहेंगे। प्रतियोगिता का पाँचवा चक्र रविवार सुबह 8:30 बजे व पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर 1 बजे होगा।
पांचवे चक्र में इनके बीच होगा मुकाबला –
गोविन्द चंदेल व रविन्द्र पाल सिंह, चन्द्रजीतसिंह व अतुल हिंगड़, रिचिन जैन व हर्षित शर्मा, अरिहंत भण्डारी व सुधाकर, देवेन्द्र बोराणा व भावेश साहु, निखिल यादव व ध्रुव दक, गोकुल पिल्लेय व हर्षित चण्डालिया, चयन दुरेजा व पल्लव चौधरी, युगांश शुक्ला व जय चौधरी, कार्तिक हरचंदानी व मोनिका साहू, मंथन चित्तौड़ा व विभव पामेचा सहित कुल 39 बिसातों पर 78 शातिर दिमागी खेल का जौहर दिखायेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply