Header Banner

भाजपा के शर्मा वार्ड 2 से पार्षद निर्वाचित

BY — July 22, 2012

उदयपुर। नगर परिषद के वार्ड दो में हुए पार्षद उपचुनाव में रविवार सुबह घोषित परिणामों में भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश शर्मा को विजयी घोषित किया गया। यहां से पहले कांग्रेस का ही वर्चस्व  रहा है। पूर्व में यहां माणक पहलवान पार्षद थे।

इससे पहले रविवार सुबह गिर्वा तहसील कार्यालय के मीटिंग हॉल में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।  मतों की गिनती के बाद दुर्गेश शर्मा को कांग्रेस प्रत्या‍शी प्रमोद खाब्या् से 439 मतों से विजयी घोषित किया गया। उधर वार्ड में निकाले गए विजयी जुलूस में जीप में दुर्गेश शर्मा के पीछे उनके समर्थकों ने बंदूकों से फायर भी किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply