नवनिर्वाचित पार्षद का भव्य स्वागत

BY — July 25, 2012

उदयपुर। नगर परिषद वार्ड 2 के हुए उपचुनाव में नवनिर्वाचित पार्षद दुर्गेश शर्मा ने आज परिषद पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। यहां सभापति रजनी डांगी सहित अन्य पार्षदों ने शर्मा का जोरदार स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि शर्मा ने कांग्रेस के परम्परागत वार्ड 2 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद खाब्या को हरा दिया था। इससे पहले यहां से कांग्रेस के माणक कुमावत पार्षद थे। इस अवसर पर प्रमोद सामर, कुंतीलाल जैन, दलपत सुराणा, दिनेश गुप्ता सहित पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *