ओलम्पिक में शेखावाटी के लाल भी

BY — July 25, 2012

झुंझुनू। लंदन में शुरू होने वाले ओलम्पिक खेलों में देश के खिलाडि़यों में राजस्थान के शेखावाटी अंचल के खिलाडि़यों से भी देश भर को काफी अपेक्षाएं हैं। ओलम्पिक में राजस्थान के शेखावाटी अंचल के दो खिलाड़ी भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं।

राजस्थान के चूरू जिले की बहू कृष्णा पूनिया डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में भाग लेगी वहीं झुंझुनू जिले के गुढ़ागौडज़ी का संदीप रेपस्वाल नोकायान (रोविंग) में भाग लेंगे।
कृष्णा पूनिया पिछले olympic में भी भाग ले चुकी हैं मगर उस वक्त उनका प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा था। हाल ही में कामनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने से पूनिया का मनोबल काफी मजबूत हो रहा है तथा अमेरिका में ट्रेनिंग से उनके खेल में निखार आया है। कृष्णा को पदक जीत पाने का पूरा भरोसा है।
पहली बार ओलम्पिक में भाग ले रहे संदीप रेपस्वाल को भी पदक जीतने का पूरा भरोसा है। पिछली एशियन नोकायान प्रतियोगिता में दो रजत पदक जीतने से  संदीप के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहें हैं। 2008 के बीजिंग ओलम्पिक की नोकायान प्रतियोगिता में भारत की तरफ से बजरंग लाल ताखर 21 वें स्थान पर रहे थे। जो नोकायान का ओलम्पिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। इस बार बिमारी की वजह से ताखर ओलम्पिक मे भाग नहीं ले रहंम हैं,ऐसे में संदीप के कंधों पर भारत का दारोमदार है। संदीप रेपस्वाल मंजीत सिंह के साथ मिडियम डबल स्केल नोकायान प्रतियोगिता में भाग लेंगें।
रमेश सर्राफ झुंझुनू

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *