Header Banner

बच्चों की आंखों की जांच

BY — July 28, 2012

udaipur. रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा 25 जुलाई से तीन दिवसीय बाल नेत्र चिकित्सा शिविर न्यू भुपालपरा स्थित सीपीएस स्कूल में आयोजित किया गया जो कल सम्पन्न हुआ। तीन दिनों में साढ़े सात सौ विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया।

क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि क्लब की आई केम्प कमेटी के चेयरमेन डॉ. अनिल कोठारी के नेतृत्व में डॅा. सुरेन्द्र सिंह ने बच्चों की आखों का परीक्षण किया। इन बच्चों में से कुछ को छोडक़र शेष बच्चों की आंखे ठीक पायी गई। जिन बच्चों की आंखे कमजोर थी उन्हें क्लब की ओर से चश्मे बनवा कर दिये जाऐंगे। शिविर में सीपीएस स्कूल की निदेशिका अलका शर्मा, प्राचार्या जेहरा अली, मेडीकल सेक्शन कोर्डिनेटर रूचि पाहुजा, सचिव ओ.पी.सहलोत, अध्यक्ष निर्वाचित बी. एल. मेहता, डी. पी. धाकड़, तेजसिंह मोदी, गजेन्द्र जोधावत, राकेश माहेश्वरी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply