चमकाने के बहाने चेन, महिला से स्नेचिंग

BY — July 28, 2012

चेन व मंगलसूत्र उड़ाए

सुनीता

उदयपुर। शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में सोने की चेन चमकाने के बहाने युवती से सोने की चेन तो हिरणमगरी थाना क्षेत्र में राह जाती महिला के गले से मंगलसूत्र व सोने की चेन ठग ले उडे़। पुलिस काफी समय बाद हुई स्‍नेचिंग की घटना से हक्‍की बक्‍की रह गई है।

जानकारी के अनुसार हाथीपोल निवासी सुनीता पत्नीक राकेश जैन घर पर अकेली थी। दो सेल्सरमैन पाउडर कंपनी का सेंपल लेकर आए। महिला को कुछ बर्तन लाने को कहा। उन्होंने बर्तन पर पाउडर डालकर चमका दिया। फिर युवकों ने महिला के हाथ में पहनी चांदी की अंगूठी को भी चमका दिया। उन्होंकने सोने के जेवरों को भी चमकाने का लालच दिया। महिला ठगों के झांसे में आ गई और गले में पहनी सोने की चेन उतार कर दे दी। उन्हों ने गर्म पानी लाने को कहा। वह पानी गर्म करने अंदर गई तक तक ठग फरार हो गए। महिला वापस आई और ठगों के वापस नहीं मिलने पर तलाश की। तब उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने सूचना अपने परिजनों को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कराई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

कलादेवी

इसी प्रकार हिरणमगरी में राह जाती महिला को चेन स्नेचरों ने अपना शिकार बनाया। पुलिस के अनुसार कलादेवी पगारिया अपने भाई से मिलने उनके घर गई थी। निकलते समय बाईक सवार दो युवक आए। पास आते ही एक युवक ने महिला की गर्दन पर झपट्टा मारा जिससे महिला के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र व सोने की चेन टूट गई और आरोपी चेन व मंगलसूत्र ले उडे़। दोनों का वजन करीब साढे़ पांच से छह तोला बताया गया है। वहां से गुजर रहे युवक ने महिला की आवाज सुनकर थाने में सूचना दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *