जागो पार्टी ने किया एक घंटे का अनशन

BY — July 29, 2012

जनलोकपाल का समर्थन

उदयपुर। समाजसेवी अन्ना हजारे व इंडिया अगेंस्ट करप्शान के देशभर में जन लोकपाल बिल की मुहिम को जागो पार्टी ने पूर्ण समर्थन देते हुए रविवार को एक घंटे का अनशन किया।

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र लोढ़ा ने बताया कि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता ने यह भी तय किया कि सोमवार से रोजाना कार्यकर्ता 11 से 12 सुबह अनिवार्य रूप से एवमं अन्य समय स्वैच्छिक धरना देंगे। बुधवार को सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिल्ली में जंतर मंतर पर अन्ना व अरविंद केजरीवाल के साथ अनशन पर बैठेंगे।
जागो पार्टी की तरफ से अनशन में जिला कार्यकारिणी के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह रावल, सचिव सौरभ सिंघवी, उपाध्यक्ष शंभूभारती गोस्वामी, महामंत्री लक्ष्मीनारायण माली, कोषाध्यक्ष विमल सेठ, सहित अनेक कार्यकर्ता शहर टीम से सचिव मधुकांत शर्मा, ग्रामीण सचिव भूपेश वैष्णव, कोषाध्यक्ष विवेक जैन, मृदुल बरूआ, रमेश विजयवर्गीय आदि कई कार्यकर्ता एवं समाजसेवी जगत नागदा, लीलाधर कुमावत आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *