Header Banner

डंपर ने कुचला मासूम को

BY — July 30, 2012

उदयपुर। एकलिंगपुरा गांव में सोमवार को स्कूल से घर लौट रहे बच्चे की डंपर की चपेट में आने से मृत्यु  हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर पर पथराव किया और जलाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच समझाईश की और उन्हें  रोका।

जानकारी के अनुसार वागरिया बस्ती  निवासी डालू पुत्र मोतीलाल वागरिया स्कूल से छुट्टी होने पर घर लौट रहा था। रास्ते में डंपर की चपेट में आते ही उसकी मृत्यु  हो गई। दुर्घटना होते ही चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण व बालक के परिजन वहां एकत्र हो गए। परिजनों ने डंपर पर पथराव कर कांच तोड़ दिए।
ग्रामीणों ने वहां बेरियर बनाने की मांग की। हिरणमगरी थाना पुलिस ने बेरियर बनाने का आश्वाएसन दिया। पुलिस ने शव मौके से हटवाकर अस्पताल पहुंचाया। डंपर जब्‍त कर मामला दर्ज कर लिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply