दाल कहां गई थाली से

BY — July 30, 2012

कांग्रेस हटाओ देश बचाओ अभियान के अन्तर्गत हस्ताक्षर

udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) शहर जिला के सरदार पटेल मण्डल द्वारा उदियापोल चौराहे पर हस्ताक्षर कराये गये एवं ‘‘दाल कहां गई थाली से’’ नामक अनूठा प्रदर्शन किया गया।

भाजयुमो मण्डल महामंत्री वैभव भण्डारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट थे। प्रदेश प्रतिनिधि मांगीलाल जोशी ने कार्यकर्ताओं के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि सभापति रजनी डांगी थी।
अध्यक्षता भाजयुमो सरदार पटेल मण्डल अध्यक्ष मोहन गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द जैन, भाजपा सरदार पटेल मण्डल अध्यक्ष भंवर पालीवाल, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, भाजयुमो जिला प्रभारी मनोहर चौधरी, भाजपा मण्डल महामंत्री महेश त्रिवेदी, भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, गजेन्द्र भण्डारी, भाजपा नेता दीपक बोल्या, भाजयुमो मण्डल प्रभारी पंकज सुखवाल, जिला मंत्री राजेश अग्रवाल थे। भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि किरण जैन ने दाल कहां गई थाली से एवं घास की रोटी शीर्षक कार्यक्रम की रोटी अपने हाथो से बनाकर कार्यकर्ताओ को खिलाई एवं ने परोसगारी की।
क्या था प्रदर्शन :
बढ़ती महंगाई पर कुठाराघात कर घास की रोटी बनाई जिसमें घास अधिक और आटा कम था। दाल बनाई लेकिन उसमे दाल के दो चार दाने थे। गैस के अभाव में लकडी़ का चूल्हा जलाया।
कार्यकर्ताओं ने पंगत लगाकर भोजन भी किया। भोजन की पंगत देखकर कच्ची बस्ती के कुछ गरीब भी भोजन करने बैठ गये लेकिन जब उन्हें प्रदर्शन की जानकारी मिली तो उन्होंने इसका समर्थन करते हुए गरीबो को मारने वाली सरकार कहा।
भाजयुमो के कांग्रेस हटाओ देश बचाओ के अन्तर्गत फलेक्स पर करीब 1400 आमजन के हस्ताक्षर कराए गए।
समापन 1 अगस्त को
कांग्रेस हटाओ देश बचाओ के अन्तर्गत समापन कार्यक्रम 1 अगस्त को भाजयुमो अम्बेडकर मण्डल के कार्यक्रम से होगा। भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सोहनसिंह खरवड ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री एवं शहर विधायक गुलाबचन्द कटारिया होगे। कार्यक्रम 1 अगस्त बुधवार को प्रात: 9.30 बजे चेतक सर्कल चौराहे पर होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *