Header Banner

मदर मिल्क बैंक के लोगो का विमोचन

BY — July 30, 2012

udaipur. मां भगवती विकास संस्थान द्वारा शीघ्र ही उदयपुर के जनाना अस्पताल के पास स्थापित किये जाने वाले दिव्य मदर मिल्क बैंक के लोगो का जिला कलेक्टर हेमन्त गेरा ने चित्रकूटनगर स्थित महेशाश्रम में विमोचन किया।

इस अवसर पर गेरा ने कहा कि महेशाश्रम द्वारा कुछ वर्षों से संचालित बालिका बचाओं अभियान के सफल क्रियान्वयन को देखते हुए यह निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि संस्थान का उक्त अभियान भी निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेगा।

महेशाश्रम के संस्थापक योग गुरू देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि मां के दूध से वंचित नवजातों के लिए शीघ्र ही मदन मिल्क बैंक की शरूआत होगी जिसकी क्रियान्विति प्रारम्भ हो चुकी है। उन्होनें विश्वास व्यक्त किया कि जन सहयोग के कारण संस्थान अपने उद्देश्य में अवश्य सफल होगा। इस अवसर पर अभय जैन, एस. एल. धर्मावत, विकास सुहालका सहित अन्यजन उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply