संभागीय प्रवक्‍ता पंकज शर्मा से मारपीट!

BY — July 31, 2012

मारपीट हुई, लेकिन कुछ नहीं होना बताया

udaipur. एक बार फिर युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा फिर चर्चा में हैं। इस बार भी चर्चा का कारण हर कार्यकर्ता की तरह उनकी महत्वाकांक्षा कार्यक्रमों में आगे रहकर फोटो खिंचवा नाम छपवाना है।

हुआ कुछ यूं कि मंगलवार को पूर्व मुख्यकमंत्री मोहनलाल सुखाडि़या की जयंती पर दुर्गा नर्सरी रोड स्थित उनके समाधि स्थ्ल पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम था। हाल ही में नियुक्त संभागीय प्रवक्ता पंकज भी वहां पहुंचे। कार्यक्रम में संसदीय सचिव, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार वहां फोटो खिंचवाने के दौरान पंकज जिलाध्यक्ष के आगे आकर खड़े हो गए। इस पर पीछे खड़े कार्यकर्ताओं ने हो हल्ला किया और पंकज को वापस अपनी जगह जाकर खड़े होने को कहा। इस को लेकर वहां काफी बहस हो गई।

एक बार तो मामला निपट गया लेकिन कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद जाते समय वहां कार्यकर्ताओं व पंकज में एक बार फिर बहस हो गई। बताया गया कि दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इस पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं व लोगों में मारपीट भी हुई। वहां मौजूद तथा फोटो में दिख रहे कार्यकर्ताओं से बात करने पर सभी ने इससे इनकार कर दिया। कोई कुछ भी बताना नहीं चाह रहा था जबकि फोटो से सब कुछ स्पष्ट है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *