जागो पार्टी ने निकाला जनलोकपाल पर निष्कर्ष

BY — August 1, 2012

udaipur. समाजसेवी अन्ना हजारे व इंडिया अगेंसस्ट करप्श।न द्वारा देशभर में चलाई जा रही जन लोकपाल बिल की मुहिम को जागो पार्टी का पूर्ण समर्थन अनवरत रूप से जारी है।

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र लोढ़ा के साथ सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता रोजाना 11 से 12 सुबह अनिवार्य रूप से एवमं अन्य समय स्वैच्छिक रूप से अनशन कर रहे हैं।
पार्टी की तरफ से निकाले गए निष्कवर्ष को दो दोहों के रूप में प्रस्तु्त करते हुए लोढ़ा ने बताया कि –
नेता कहिन : जब अपना काम है बनता, तो भाड़ में जाए जनता
जनता कहिन : जब ले-देकर काम बन जाए तो हम क्यों लोकपाल के लिए आगे आएं।
जागो पार्टी की तरफ से अनशन में जिला कार्यकारिणी के मीडिया प्रभारी राजेन्द्रसिंह रावल, सचिव सौरभ सिंघवी, उपाध्यक्ष शंभू भारती गोस्वामी, महामंत्री लक्ष्मीनारायण माली, कोषाध्यक्ष विमल सेठ सहित अनेक कार्यकर्ता शहर टीम से सचिव मधुकांत शर्मा, ग्रामीण सचिव भूपेश वैष्णव, कोषाध्यक्ष विवेक जैन, मृद्ल बरूआ, अनिल गुप्ता आदि कई कार्यकर्ता व समाजसेवी जगत नागदा, लीलाधर कुमावत आदि उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *