बोहरा समुदाय विवाद में पांच गिरफ्तार

BY — August 7, 2012

उदयपुर। बोहरवाड़ी में बोहरा समुदाय के दो गुटों में हुए पथराव और विवाद के बाद मंगलवार को धानमंडी थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पता चलते ही समाज के सैकड़ों लोग सुबह कलक्ट्रेट पर एकत्र हो गए और धरने पर बैठ गए।

उल्लेखनीय है कि मोइयदपुरा स्थित मस्जिद में सोमवार को शबाब गुट की ओर से आयोजित वायज के दौरान यूथ गुट के लोग नमाज के लिए पहुंचे। उधर वायज को और बढ़ा दिया गया जिस पर यूथ गुट के लोगों के धर्मगुरु के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करने पर शबाब गुट के लोगों में रोष फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाईश के बावजूद हंगामा हो गया और दोनों ओर से धक्का मुक्की शुरू हुई जो मारपीट में बदल गई। दोनों गुटों की ओर से न तो महिलाएं और न ही पुरुष, कोई पीछे नहीं रहा। अधिकारियों व पुलिसकर्मियों पर भी पथराव हुआ। इससे आक्रोशित पुलिस ने मौके पर बल प्रयोग किया। बल प्रयोग होते ही वहां से लोगों ने भागना शुरू कर दिया लेकिन जो चिर-परिचित चेहरे थे, उनके खिलाफ यूथ गुट की ओर से मामले दर्ज कराए गए। पुलिस ने मंगलवार सुबह शब्बीर मुस्तफा, अकबर अली, ताहेर अली, हातिम अली रंगवाला, हातिम अली सलूम्ब‍र वाला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के विरोध में सभी लोगों ने इसका विरोध किया और जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे जहां प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

  1. its written wrong here actually waaz was live from mumbai and we didnt extend waaz…we request them to wait for 10min but they didnt wait and we also request them to go to other masjid which is just 200meter away from accident place but they they get stucked…and also they talked about our sayedna whose image is like a water in whole world

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *