संत तरेसा में ड्राइंग कंपीटीशन

BY — August 8, 2012

सर्वधर्म मैत्री संघ के तत्वावधान में

udaipur. सर्वधर्म मैत्री संघ के तत्वावधान में संत तरेसा, स्कूसल में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने काफी उत्साह दिखाया। शुरूआत सर्वधर्म प्रार्थना से हुई।

स्कूल प्राचार्या सिस्टर जसविना ने प्रतियोगिता में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और प्रतिभागियों से देश प्रेम और समर्पण की बात कही। प्रतियोगिता दिन भर चली जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सर्वर्धम मैत्री संघ के निदेशक फादर नोर्बट हरमन ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों को ड्राइंग के लिए आधुनिक भारत, जूनियर वर्ग को पर्यावरण एवं सब-जूनियर वर्ग को मेरा देश मेरी मां विषय दिये गये। सीनियर ग्रुप-आधुनिक भारत विषय में चेष्टा- वैष्णव सेंट मेरीज स्कूरल तितरड़ी प्रथम, सबा खान पठान सेंट ग्रेगोरियस द्वितीय, स्निग्धा जैन सेंट एंथोनी स्कूजल गोर्वधन विलास तृतीय रही। जूनियर ग्रुप पर्यावरण विषय में राहुल शर्मा सेन्ट्रल पब्लिक स्कूजल न्यू भूपालपुरा प्रथम, शहनाज़ हुसैन सेंट मेरीज स्कूशल फतहपुरा द्वितीय, हर्ष प्रताप सिंह सेंट पॉल स्कूलल तृतीय रहे। सब जूनियर – मेरा देश मेरी मां विषय में मेघा चौधरी सेंट अन्थोनी स्कूसल हिरण मगरी प्रथम, गौरी परिहार सेंट पॉल स्कू ल द्वितीय, दीमांशु जोशी सेंट एंथोनी स्कू‍ल गोर्वधन विलास तृतीय रहे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *