Header Banner

अणुव्रत गीत-गायन प्रतियोगिता में एमडीएस प्रथम

BY — August 12, 2012

udaipur. एमडीएस स्कूल के छात्रो ने 13वीं अणुव्रत प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग के समूह गान मे प्रथम स्थान, एकल गान में प्रथम एवं कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वरिष्ठ वर्ग में कक्षा नवीं से ग्यारही तक के विद्यार्थियो ने भाग लिया जिसमें सोनल चौहान, रोहन लोहार, यष गुप्ता, श्रद्धा राव, प्रतिभा राठौड, सौम्या सक्सेना, करिष्मा झुरानी, आकृति त्यागी, कुंवर हार्दिक सिंह, आयुष औदिच्य, भव्यराज सिंह राठौड आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में कक्षा दसवी के छात्र यष गुप्ता ने सोलह स्कूलो में से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छठी से आठवी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें नवीन गर्ग, कुंज सोनी, आदित्य राठौड, रजत मेहता, श्रेष्ठा राव, मान्सी पंवार, मान्सी माखीजा, आदि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में उदयपुर की 16 स्कूलों ने भाग लिया है। इस प्रतियोगिता के लिए एम.डी.एस. स्कूल के छात्र एवं छात्राएँ संगीत अध्यापक नारायण गन्धर्व के सानिध्य में अभ्यास कर रहे थे। स्कूल प्राचार्या डॉ. निधि माहेष्वरी ने सभी बच्चो को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply