Header Banner

पॉलिटेक्निक में प्रवेश की वरीयता सूची जारी

BY — August 13, 2012

महाविद्यालय व ब्रांच आवंटन 21 अगस्त को

udaipur. प्राविधिक शिक्षा निदेशालय जोधपुर द्वारा राज्य के समस्त पॉलिटेक्निक में सत्र 2012 प्रवेश के लिए वरीयता सूची सोमवार को जारी कर दी गई है। राजकीय व निजी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में लगभग 45 हजार सीटों के लिए विद्यार्थी को महाविद्यालय में सीट का आवंटन 21 अगस्त को होगा।

पॉलिटेक्निक में प्रवेश हेतु प्रथम बार ऑनलाइन प्रक्रिया की जा रही है। वरीयता सूची को देखने के लिए विद्यार्थी निदेशालय की वेबसाइट पर अपना आवेदन पंजीकरण या स्वयं के नाम से भी ज्ञात कर सकते है। विद्याभवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल मेहता ने बताया कि विद्यार्थी दस्तावेजों में रही किसी भी प्रकार की कमियों की पूर्ति अब नोडल सेंटर पर ही पूर्ण करवा सकेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply