Header Banner

सर्वऋतु विलास में व्यापारी पर फायर

BY — August 14, 2012

व्यापारी के भाई की भी हुई थी हत्या

udaipur. शहर के बीचों बीच सर्वऋतु विलास में यहीं के निवासी पर अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली व्यापारी को छूती हुई निकली और कार की सीट में घुस गई। मामला किसी जमीन को लेकर विवाद का बताया गया है।

उल्लेखनीय है कि व्यापारी के भाई को भी पूर्व में गोली मारकर हत्या की गई थी। वह भी प्रोपर्टी डीलिंग में लिप्त था। जानकारी के अनुसार सर्वऋतु विलास निवासी संजय भंडारी बड़ी मंडी में अनाज का व्या पार करता है। वह दोपहर में कार में खाना खाने रवाना हुए। मकान से कुछ ही दूरी पर बाईक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने सामने से फायर किया। इससे संजय को छूती हुई गोली कार की सीट में धंस गई। काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर आईजी टी. सी. डामोर सहित कई अधिकारी पहुंचे वहीं भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण भाजपा के भी कई नेता पहुंचे।
संजय की पत्नी् लता भंडारी पूर्व में इसी वार्ड से पार्षद रह चुकी है जबकि उनका भतीजा गौरव भंडारी एनएसयूआई का जिलाध्य क्ष है। संजय के बडे़ भाई ग्रीन व्यूस होटल के मालिक गिरधारी भंडारी की भी वर्ष 2000 में गुलाबबाग के बाहर जमीन विवाद को लेकर गोली मारकर हत्यार कर दी थी। इस मामले में भी जमीन विवाद सामने आ रहा है। बताया गया कि कोई जमीन संजय के पास है जो वह बेचना नहीं चाहता जबकि बदमाश इसे खरीदने की फिराक में लगे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply