Header Banner

उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 28 प्रतिभाओं का होगा सम्मान

BY — August 14, 2012

स्वाधीनता दिवस समारोह

महाराणा भूपाल स्टेडियम पर मालवीया करेंगे ध्वजारोहण

udaipur. जिला प्रशासन की ओर से स्वाधीनता दिवस समारोह 15 अगस्त को प्रात: 9.00 बजे महाराणा भूपाल स्टेडियम पर समारोहपूर्वक मनाया जायेगा। जनजाति क्षेत्रीय विकास तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेगें और मार्चपास्ट की सलामी लेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बी. आर. भाटी राज्यपाल के संदेश का वाचन करेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 28 प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित सामूहिक व्यायाम एवं सामूहिक नृत्य कार्यक्रम के आकर्षण का केन्द्र होंगे। समापन राष्ट्रगान के साथ होगा।
ये प्रतिभाएं होगी सम्मानित :
हर्षल कोठारी, खदीजा गुराड, रंजना सिसोदिया, महिमा, करिश्मा राणावत, हीना गोस्वामी, कोमल नागदेव, पत्रकारिता के लिए अनिल वनवानी, संजय व्यास, निर्मल कुमार चौबीसा तथा चंचल सनाढ्य को, वीरालाल बुनकर, पदमसिंह राठौड, डॉ. निर्मल कुणावत, डॉ. महामायाप्रसाद चौबीसा, इन्द्रमल पटवा, गोविन्द औदीच्य, छोटू, डॉ.राजेश कुमार राठौड़, चैनसिंह राठौड़ तथा ईशाक हुसैन पिनारा, वनपाल नारायणसिंह सोलंकी, अंबालाल चौबीसा, हल्का पटवारी (कदमाल) गणपतलाल शर्मा, सूरज नंदवाना, चन्द्रेश जैन, डॉ. भूपेन्द्र भारद्वाज यूसुफ अली को सम्मानित किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply