Header Banner

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के तारक पहुंचे उदयपुर

BY — August 14, 2012

पंकज बोराणा को दी शुभकामनाएं

udaipur. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकार तारक मेहता का अभिनय कर रहे शैलेश लोढा़ ने पंकज बोराणा का स्वागत किया। मोहनलाल सुखाडिया के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पंकज बोराणा का शैलेश लोढा ने उपरणा ओढाकर स्वागत किया।

छात्र से छात्रनेता की ओर विषयक पुस्तक का विमोचन भी किया। लोढा़ ने पंकज की अधिक से अधिक मतो से विजयी होने की शुभकामनायें प्रेषित की। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकार तारक मेहता (शैलेश लोढा़) का भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, महिला मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष अलका मूंदडा़ ने माल्र्यापण कर स्वागत किया। युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लवदेव बागडी, जयेश चम्पावत, मंयक कोठारी, यश शर्मा मोहन गुर्जर, इन्द्रलाल मेनारिया, कमलेश प्रजापत, पिन्टू प्रजापत, सूरजभान, सुशील मुंदडा आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply