udaipur. निखिल सर्व मंगल चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन बलवीरसिंह राजावत को राजीव गांधी ग्लोबल एक्सी्लेंस अवार्ड फाउंडेशन की ओर से 14 वां वार्षिक सम्मान आगामी 4 सितम्बर को नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा।
फाउंडेशन के समन्वंयक शमीम ए. खान ने बताया कि 4 सितम्बर को लोधी रोड स्थित स्कोप कॉम्प्लेक्स में होने वाले इस कार्यक्रम में राजावत को यह सम्मान दिया जाएगा। उन्होंयने बताया कि राजावत के जनहित के अविस्मरणीय कार्यों, अतिरिक्त सेवा कार्यों की बदौलत ज्यूरी ने यह अवार्ड देने का निर्णय किया। इससे पूर्व यह अवार्ड शीला दीक्षित, स्वामी अग्निवेश, मानसिंह रावत, अतुल अग्रवाल, इकबाल दुर्रानी आदि को प्रदान किया जा चुका है।
You must be logged in to post a comment.
N
We r really proud of mr.B.S Rajawat sa,
congratulations in advance, nd looking for 4th September.
Hkm dil se badhaiya …. 🙂