Header Banner

प्रभाकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

BY — August 23, 2012

udaipur. पूर्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं इंटक के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. हनुमान प्रसाद प्रभाकर की नवीं पुण्यतिथि पर अशोक नगर स्थित उनके समाधि स्थल पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रभाकर की पुण्यतिथि पर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, मावली विधायक पुष्कर डांगी, जिला प्रमुख मधुं मेहता, शहर जिला कांग्रेस अध्यीक्ष नीलिमा सुखाडि़या, युआईटी चैयरमेन रूपकुमार खुराना, दिलीप सुखाडिया, दिलीप प्रभाकर, सुरेश श्रीमाली, त्रिलोक पूर्बिया, गोपाल शर्मा, पंकज शर्मा, दिनेश श्रीमाली, शांता प्रिंस, लता चौधरी, सीमा पंचोली, मधु सालवी, रेशमा सोलंकी आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. प्रभाकर को श्रद्धांजलि दी। झाला ने स्व. प्रभाकर को कार्यकर्ताओं एवं श्रमिको का हितचिन्तक बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply