भाजयुमो का ‘कांग्रेस हटाओ देश बचाओ’ अभियान फेसबुक पर रिलीज

BY — August 27, 2012

कटारिया ने किया उद्घाटन

udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला द्वारा गत दिनों चलाए गए कांग्रेस हटाओ देश बचाओ अभियान की एलबम फेसबुक पर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने रिलीज की।

भाजयुमो नेता हेमन्त दया ने बताया कि युवाओं की क्रांतिकारी सोच विषयक एलबम का उद्घाटन लेपटॉप में पोस्ट बटन को दबाकर पूर्व गृहमंत्री एवं शहर विधायक गुलाबचन्द कटारिया ने किया। कटारिया ने फेसबुक में अपने कमेन्ट्स में कहा कि युवा ईमानदारी से देश व समाज की सेवा करें। उन्होंने इस योजना की सराहना की।
मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट थे। अध्यक्षता भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, सभापति रजनी डांगी, भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, गजेन्द्र भण्डारी, दिनेश गुप्ता, दीपक बोल्या आदि थे।
क्या था एलबम में
भाजयुमो शहर जिला उदयपुर के आठों मण्डल द्वारा कांग्रेस हटाओ देश बचाओ अभियान के तहत अनूठे प्रदर्शन किये गये जिसकी फोटो एलबम बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया ने जयपुर युवा मोर्चा की मीटिंग मे राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन घोषित किया था। इसे युवाओं की क्रांतिकारी सोच नामक फोटो एलबम फेसबुक में रिलीज की गई।
भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में इस प्रकार की एलबम उदयपुर में ही रिलीज हुई है जिसमें करीब 76 फोटो व अखबारो की कटिंग प्रदर्शित की गई हैं। मण्डलों के विभिन्न आयोजनों को दर्शाया गया है।
युवा मोर्चा के जयेश चम्पावत, गजपालसिंह राठौड, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीमाली, जिला मंत्री राजेश अग्रवाल, गोपाल जोशी, औनारसिंह देवडा, कमलेश दया, जितेन्द्र मारू, अमृत मेनारिया, पंकज कुमावत, कमलेश प्रजापत, गिरीश शर्मा, मोहन गुर्जर आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *