Header Banner

इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस में चोरी

BY — August 27, 2012

udaipur. भूपालपुरा थाना क्षेत्र में रविवार रात अज्ञात चोर एक निजी इंश्योरेंस कंपनी का ताला तोड़ हजारों रुपए नकद व दस्तावेज चुरा ले गए।

जानकारी के अनुसार शक्तिनगर स्थित न्यू  इंडिया इंश्योरेंस कंपनी का ऑफिस है। सोमवार सुबह जब स्टॉफ यहां आया तो मुख्य द्वार खुला पड़ा था। स्टॉफ ने जानकारी प्रबंधक श्यायमसुंदर अग्रवाल को दी। वे मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने पर थानाधिकारी मदन गहलोत भी मय जाब्तार पहुंचे। अंदर जांच में पता लगा कि अलमारी की एक दराज (ड्रॉअर) पूरी गायब थी। इसमें कंपनी का करीब 40 हजार रुपए कैश, पोस्टाल ऑर्डर आदि पड़े थे। इसके अलावा सारा सामान अस्त व्यस्त था। यहां न तो सीसीटीवी कैमरे थे और न ही चौकीदार।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply