Header Banner

बारिश ने बढ़ाई बेचैनी

BY — September 1, 2012

udaipur. लुका छिपी के बीच शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश ने राहत कम दी लेकिन उमस और बढ़ा दी जिससे शहरवासियों में बेचैनी बढ़ गई।

लगातार दो दिन से बादलों की लुकाछिपी के बीच शहरवासी भी परेशान थे। काले काले घने बादल मंडराने के बावजूद बरस नहीं रहे थे। मौसम उदयपुर में बन रहा था लेकिन बारिश आसपास के इलाकों में हो रही थी। शनिवार सुबह से कड़क धूप खिली हुई थी लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई। खण्ड  बारिश के कारण कहीं तेज तो कहीं धीमी गति से वर्षा हुई। कुछ इलाकों में काफी पानी भर गया तो कहीं बिल्कुल सूखा भी रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply