उदयपुर पहुंची गीता कपूर ‘मां’ (Pics)

BY — September 1, 2012

udaipur. निजी संस्‍था की ओर से बच्चों और युवाओं के लिए Let’s dance कार्यक्रम का ग्रांड फिनाले शनिवार रात यहां सुखाडि़या विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में हुआ। अतिथियों के रूप में बॉलीवुड की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर डांस इंडिया डांस फेम गीता कपूर, प्रेरणा लाहिड़ी ने हिस्सा लिया।

इसके लिए दो विभिन्न आयु वर्गों जूनियर (7-14) एवं सीनियर (15-25) ग्रुप बनाए गए थे। दर्शकों का उत्साह काबिले तारीफ था। इसके लिए राज्य के अलग अलग जिलों में ऑडिशन हुए। काफी युवाओं ने उत्साह दिखाया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। बच्‍चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्‍तुतियां दी। गीता मां ने कहा कि बच्‍चों को इस तरह नृत्‍य करते देखना काफी अच्‍छा लगा। प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होती। एक न एक दिन वह आगे आ ही जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *