Header Banner

जलपरी भक्ति का सेन्ट एन्थोनीज में अभिनंदन

BY — September 2, 2012

उदयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय तैराक भक्ति शर्मा का सेंट एन्थोनीज स्कूल में भव्ये स्वागत व अभिनंदन किया गया। विद्यालय की इस पूर्व छात्रा को राष्ट्रपति के हाथों तेनजिंग नोर्गे साहस पुरस्कार से सम्मानित होने पर विद्यालय प्रबन्धन द्वारा समारोह में स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

प्राचार्य विलियम डिसूजा ने सभी छात्र-छात्राओं को भक्ति से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है कि भक्ति द्वारा विद्यालय समय में कई जिला, राज्यस्तरीय व सी.बी.एस.ई. तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया गया। प्राचार्य विलियम डिसूजा, उप प्राचार्य जे.सी. डिसूजा, समस्त शिक्षकगण व छात्र-छात्राएँ मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply