एमडीएस राज्य स्तर पर प्रथम

BY — September 2, 2012

udaipur. एमडीएस स्कूल के छात्रों ने राज्यस्तरीय गायन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में समूह गान में प्रथम व एकल गान में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रदेश के 24 जिलों जिलों में यह प्रतियोगिता थी जिसमें एमडीएस के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उदयपुर का गौरव बढा़या।

वरिष्ठ वर्ग में नवीं से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें सोनल चौहान, रोहन लोहार, यण गुप्ता, श्रद्धा राव, प्रतिभा राठौड, सौम्या सक्सेना, करिश्मार झुरानी, आकृति त्यागी, कुंवर हार्दिक सिंह, आयुष औदिच्य, भव्यराज सिंह राठौड आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में दसवी के छात्र यश गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एमडीएस के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने बताया कि यह प्रतियोगिता बाड़मेर में आयोजित हुई थी। प्राचार्या डा. निधि माहेश्व्री ने बताया कि टीम का स्कूल पहुचने पर संस्था की मुख्य न्यासी पुष्पाथ सोमानी ने माला पहनाकर स्वागत किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *