Header Banner

माली जयपुर में सम्मानित

BY — September 5, 2012

udaipur. युवा पत्रकार महका जगत के संपादक जयप्रकाश माली को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। राजस्थान पत्रकार परिषद् के वार्षिक समारोह में माली को यह सम्मान राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने प्रदान किया।

सम्मान स्वरुप माली को पगड़ी श्रीफल और कलम का प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा, राजस्थान पत्रकार परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश शर्मा, पिंकसिटी प्रेस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष एल एल शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार मोहम्मद यासीन, ईशमधु तलवार, गिरिराज अग्रवाल,सहित राजस्थान भर के पत्रकारों ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply