पॉजीटिव एटीट्यूड जरूरी है बड़ी कंपनियों में

BY — September 5, 2012

रबर टेक्नोलोजी विभाग का निरीक्षण

udaipur. भारी वाहनों के टायर बनाकर एक सौ बीस देशों में आपूर्ति करने वाली कम्पनी बालकृष्णो इण्डस्ट्रीज के वरिष्ठर महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) एन. के. जुत्शी का कहना है कि विशेषज्ञता के साथ पॉजीटिव एटीट्यूड होना अति आवश्यक है तभी बड़ी कम्पनियां नौकरी देती है।

उपमहाप्रबन्धक (तकनीकी) एन. श्रीकृष्णन का मानना है कि बड़े उद्योग इनोवेटिव व कमिटेड एम्प्लायज चाहती है।
जुत्शी तथा श्रीकृष्णन ने ये विचार बुधवार को विद्या भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के रबर टेक्नोलोजी विभाग के निरीक्षण के पश्चात व्यटक्तव किए। विभाग प्रमुख तथा जे. के. टायर लिमिटेड के पूर्व मुख्य तकनीकी प्रबन्धक ओ. पी. शर्मा ने कहा कि देश में बड़ी मात्रा में रबर टेक्नोलोजिस्ट की जरूरत है, लेकिन इस क्षैत्र में अभियन्ता तैयार नहीं हो रहे है। विद्या भवन ने देश में पहली बार रबर उद्योगों की मदद से रबर टेक्नोलोजी में डेढ़ वर्षीय पाठृयक्रम प्रारम्भ किया है। जिसमें इंजीनियरिंग डिग्री व डिप्लोमा उत्तीलर्ण विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।
रबर टेक्नोलोजी पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रारम्भ ’पॉलीटेक्निक के प्राचार्य अनिल मेहता ने बताया कि देश के एकमात्र रबर टेक्नोलोजी पोस्ट डिप्लोमा पाठ्यक्रम में वर्ष 2012-13 के लिये प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा डिप्लोमा उत्तीरर्ण अभ्यर्थी इसमें प्रवेश ले सकते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *