Header Banner

एमडीएस में मनाया शिक्षक दिवस

BY — September 5, 2012

udaipur. एमडीएस स्कूल की हिरणमगरी एवं प्रतापनगर शाखाओं में शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। अध्यक्षता ट्रस्टी पुष्पा सोमानी ने की। प्राचार्य डॉ.‍ निधि माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलन किया।

कार्यक्रम में पहले छठीं कक्षा के बच्चों ने गुरु मंत्र प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों को कुंभकार व शिष्यों को घडे़ के समान बताया। सातवीं के बच्चों  ने आई लव माई टीचर गीत से शिक्षकों को नमन किया। आठवीं के बच्‍चों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की वहीं नवीं के बच्चों  ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन, विवेकानंद, गुरु रवीन्द्रसनाथ टैगोर, दयानंद सरस्वती के संस्मरण सुनाए। प्राचार्य डॉ. माहेश्वरी व उपप्राचार्य जयमाला वर्मा ने जीवन में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply