Header Banner

प्रधानाचार्य की पत्‍नी ने किया स्कूल में उत्पात

BY — September 6, 2012

प्रधानाचार्य को हटाने की मांग पर स्टेट हाइवे जाम

udaipur. स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर या प्राचार्य हो हल्ला करे, बच्चों से दुर्व्यवहार करे तो गलत तो है लेकिन बात फिर भी समझ में आती है कि वे स्कूल में रहते हैं। यहां तो प्रधानाध्यापक की पत्नी ने स्कूल में घुसकर अध्यापकों के साथ ही गाली गलौज तक कर दी।

इसके बाद मामला उग्र हो गया और स्कूआल के छात्र-छात्राओं ने स्कूल पर तालाबंदी कर स्टेट हाइवे जाम कर दिया। मामला खेरवाडा़ की भाणदा पंचायत स्थित राजकीय उच्च  माध्यमिक विद्यालय का है।
घटना की जानकारी तहसीलदार बाबूलाल मीणा, खेरवाडा थानाधिकारी महिपाल सिंह, खेरवाडा एसडीओ व अन्य जनप्रतिनिधियों को देने पर खेरवाडा़ थाने से पहले तो सिर्फ दो पुलिस सिपाही भेजे गए। छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की जिस पर थानाधिकारी महिपालसिंह व तहसीलदार बाबूलाल मीणा घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देने व उचित कार्यवाही के आश्वासन के बाद छात्रों ने जाम खोला। इस दौरान सड़क पर टायर जला कर भी प्रदर्शन किया गया। छात्रों के उग्र होते ही प्रधानाध्यापक पति-पत्नी वहां से भाग निकले।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply