Header Banner

कटारिया पहुंचे वार्डों में, जानी समस्याएं

BY — September 6, 2012

udaipur. भाजपा नेता व शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया आमजनों की समस्याएं जानने शहर के विभिन्ने वार्डों में पहुंचे। गुरुवार को उन्होंहने वार्ड 49 का दौरा किया।

पार्षद कुसुमलता चौबे, पूर्व पार्षद सिद्धार्थ शर्मा के साथ किये दौरे में कई समस्याओं से रूबरू होकर निर्माण समिति अध्यक्ष, सभापति को जल्द से जल्द समाधान हेतु निर्देश दिये। उन्होंने देहलीगेट से जनसम्पर्क शुरू कर छतरी वाले चौक, मालीवाडा, रामद्वारा चौक, सुथारवाड़ा, धोली बावडी़ तक समस्याएं जानीं। इनमें देहलीगेट नाले पर स्लेब लगवाने, छतरी वाले चौक मे पेचवर्क, मालीवाडा गली नं. ३ में पानी की पाईप लाईन, रामद्वारा मन्दिर के सामने सिवरेज ठीक कराना, धोली बावडी में सडक़ निर्माण, मण्डी से धोली बावडी रोड पर भड़भुजे के धुएं को बंद कराना आदि प्रमुख थीं।
दौरे में पार्षद कुसुमलता चौबे, पूर्व पार्षद सिद्धार्थ शर्मा, सभापति रजनी डांगी, प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत, मण्डल संयोजक नानालाल बया, स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र सैनी सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे। शुक्रवार को कटारिया वार्ड 37 में सुबह 9 से 11 बजे तक, वार्ड 51 में दोपहर 3 से 5 बजे तक दौरा करेंगे। फिर शाम 5 बजे सिलाई प्रशिक्षण केन्द्रै का उद्घाटन कर रात 8 बजे सर्राफा एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्साि लेंगे। रा‍त को ग्वांलियर एक्सबप्रेस से जयपुर रवाना होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply