रोजगार क्षमता परीक्षा एमकैट 10 सितम्बर से साइंस कॉलेज में

BY — September 9, 2012

udaipur. विज्ञान महाविद्यालय विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करने हेतु एमकैट परीक्षा 10 से 15 सितम्बर तक कराने जा रहा है। यह एक निशुल्क परीक्षा है जो सुखाडिय़ा विश्वतविद्यालय एवं देश की अग्रणी प्लेसमेंट कम्पनी एस्पायरिंग माइन्ड्स के तीन साल के करार के तहत करवाई जा रही है।

विज्ञान महाविद्यालय अधिष्ठाता एवं प्लेसमेंट सेल के चेयरपर्सन प्रो० महीप भटनागर ने विद्यार्थियों का आह्वान किया है कि अधिकाधिक संख्या में यह परीक्षा दें एवं इस अवसर का लाभ उठाऐं। यह परीक्षा तृतीय वर्ष स्नातक एवं सभी विषयों के स्नातकोत्तवर विद्यार्थियों के लिए अनेक रोजगार संभावनाओं का मार्ग खोलेगी। इसके अलावा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को अपनी क्षमता को परखने एवं भविष्य में अपने मूल्यांकन को सुधारने का अच्छा अवसर है। यह परीक्षा थापर जैसी नामी विश्ववविद्यालय एवं राजस्थान सरकार के कई अन्य सरकारी कॉलेजों में भी करवाई जा रही है।
इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर विद्यार्थियों को 70 नामी कम्पनियों जैसे जेनपेक्ट, एरिक्सन, एच.सी.एल., एस.बी.आई. लाईफ, टाटा मोटर्स, माइक्रोसोफ्ट रिसर्च इत्यादि से इंटरव्यू का ऑफर मिल सकता है। संयोजक प्रो० कनिका शर्मा के अनुसार यह परीक्षा विज्ञान महाविद्यालय एवं विज्ञान भवन में चार पारियों में नौ बजे, बारह बजे, दो बजे एवं सांय चार बजे आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सुखाडिय़ा वि_वविद्यालय के सभी संघटक कॉलेज एवं जिले के अन्य महाविद्यालयों के करीब 1500 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक अपना पंजीयन नहीं करवाया है, वे इसकी वेबसाईट पर पंजीयन करवा सकते है एवं मौके पर प्रस्तुत होकर भी अपना नाम पंजीकृत करवा सकते है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *