Header Banner

सुविवि पॉलीमर साइन्स के छात्रों का कैम्पस इन्टरव्यू में चयन

BY — September 9, 2012

udaipur. विज्ञान महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के माध्यमम से 5 एवं 6 सितम्बर को हुए कैम्परस इंटरव्यूव में पॉलिमर साइंस के दस छात्रों का चयन हुआ।

प्लेसमेंट सेल की समन्वयक प्रो० कनिका शर्मा ने बताया कि बी. के. टायर के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एन. के. जुत्शी व महाप्रबंधक (तकनीकी) एन. श्रीकृष्णन ने बीएससी. व एमएससी. (पॉलीमर साइन्स) छात्र-छात्राओं के साक्षात्कार लिए एवं पॉलीमर विभाग के दस छात्रों का चयन बी. के. टायर के अलवर एवं भुज इकाइयों में नौकरी हेतु हुआ। विज्ञान महाविद्यालय अधिष्ठाता प्रो० महीप भटनागर ने बी. के. टायर के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply