Header Banner

देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष को दिए बीएलए नियुक्ति के अधिकार

BY — September 10, 2012

जिले में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के 1651 बीएलए

udaipur. राजस्थान विधानसभा के 2013 चुनाव की तैयारियों के क्रम में निर्वाचन नामावलियों का पुनरीक्षण-बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं (बीएलए) की नियुक्तियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस की ओर से जिले में बी.एल.ए. नियुक्तियों का अधिकार देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला को दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार Lal singh jhala udaipur, ग्रामीण, खेरवाडा, सलूम्बर, झाडोल, गोगुन्दा, वल्लभनगर, मावली, लसाडिया विधानसभा क्षेत्रो में प्रत्येक बूथ पर इण्डियन नेशनल कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता को बीएलए नियुक्त करेंगे।
श्रीमाली ने बताया कि जिले के 1651 बूथों पर नियुक्त यह अभिकर्ता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त नामनिर्दिष्ट अधिकारियों/बूथ स्तरीय अधिकारियों से कांग्रेस की ओर से ड्राफ्ट/अन्तिम निर्वाचन नामावली की मुद्रित प्रतियां प्राप्त करने को अधिकृत होगे।
देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रो में पार्टी की ओर से बी.एल.ए. नियुक्ति का कार्य अंतिम स्तर पर है। 15 सितम्बर तक बीएलए नियुक्त कर सूची प्रदेश कांग्रेस को भेज दी जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply