Header Banner

सेवादल प्रदेश मुख्य संगठक चौधरी का स्वागत

BY — September 10, 2012

udaipur. सेवादल कांग्रेस के प्रदेश मुख्य संगठक एवं प्रदेश कॉंग्रेस महामंत्री सुरेश चौधरी के आज उदयपुर आगमन पर देहात कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के निवास पर पदाधिकारियों ने सेवादल प्रदेश अध्यक्ष का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा पहना माल्यार्पण कर स्वागत किया।

सेवादल अध्यक्ष ने देहात कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष झाला को सेवादल की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी तथा सेवादल प्रदेश मुख्य संगठक ने जिलाध्यक्ष झाला से सेवादल के उदयपुर में होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर देहात कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष ने सेवादल प्रदेश मुख्य संगठक से प्रत्येक ग्राम में सेवादल के दस कार्यकर्ताओं की टीम गठित करने का सुझाव दिया।

सेवादल प्रदेश मुख्य संगठक के साथ राष्ट्रीय प्रशिक्षक पीयूष शर्मा एवं प्रदेश संगठक हरीसिंह एवं रामभरोसे सैनी थे। सेवादल प्रदेश मुख्य संगठक का स्वागत करने वालों में देहात कॉंग्रेस सचिव कमलसिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल सांखला, धर्मेन्द्र राजौरा, शंकर चंदेल, देवीलाल सुथार, भुवनेश व्यास, नटवर कुमावत, साहिद खान, जावेद खान, देवीसिंह राजपूत, हेमन्त श्रीमाली, राजेश मेनारिया प्रमुख थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply