Header Banner

नैना पारीख बनी बिग सावन क्वीन

BY — September 17, 2012

udaipur. मोहनलाल सुखाडिय़ा ऑडिटोरियम में 15 प्रतियोगियों के बीच कल शाम आयोजित बिग सावन क्वीन के ग्रान्ड फिनाले में नैना पारीख बिग सावन क्वीन चुनी गई।

92.7 बिग एफएम के स्टेशन हेड ने बताया कि सभी प्रतियोगियों ने घूंघट में मंच पर कैट वॉक करते हुए जैसे ही संगीत की धुन पर घूंघट हटाया तो तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच उनकी हौंसला आफजाई की। मंच पर बिग आरजे जीत ने रेंप पर मॉडल की तरह चलते हुए उपस्थित हुए। इन्ड्रोक्षन राउण्ड में सभी ने टेलेंट राउण्ड के जरीये अपने टेलेंट का परिचय दिया। आरजे जीत द्वारा गाये गए गानों पर सभी उपस्थित दर्शक झूमने लगे। कार्यक्रम का संचालन आरजे जीत ने किया। इसके अलावा बिग बेस्ट स्माईल के रूप में श्रीमती मनप्रीत,बेस्ट फोटोजनिक श्रीमती वंदना,बेस्ट ड्रेसअप श्रीमती सीमा भटनागर,बेस्ट कॉन्फिडेन्स श्रीमती उषा शर्मा चुनी गई। श्रीमती नैना पारीख को बिग सावन क्वीन का ताज पहनाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि दिनेश बजाज, रोशन जैन टीवीएस के संतोष ने पारीख को गिफ्ट दिये। प्रतियोगिता की निर्णायक सीमासिंह, वर्षा पुरोहित व राजेश्वरी थी। इस अवसर पर बिग एफएम ने अपनी 5 वीं सालगिरह के अवसर पर केक काटकर खुशियां मनाई। प्रवीण माली, प्रवीण मिश्रा व विवेक ने अतिथियों का स्वागत किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply