रबर टेक्नोलोजी पोस्ट डिप्लोमा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

BY — September 18, 2012

udaipur. देशभर में एकमात्र संचालित रबर टेक्नोलोजी पोस्ट डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। एआईसीटीई, नई दिल्ली व प्राविधिक शिक्षा मण्डल, राजस्थान सरकार, जोधपुर से मान्यता प्राप्त यह डेढ़ वर्षीय पाठ्यक्रम विद्या भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, उदयपुर में संचालित होता है।

प्रवेश संयोजक प्राचार्य अनिल मेहता ने बताया कि यह पाठ्यक्रम हेसेट्री, जे के टायर समूह, इण्डियन रबर इंस्टीरट्यूट तथा रबर-टायर उद्योगों के मार्गदर्शन में संचालित होता है। उल्लेखनीय है कि रबर व टायर टेक्नोलोजी में पूरे देश में लगभग साठ हजार कार्मिकों की मांग है। मेहता ने बताया कि इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा अथवा चार वर्षीय डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी प्रवेश के लिये पात्र है।
ड्यूल डिग्री : मेहता ने बताया कि पोस्ट डिप्लोमा पाठ्यक्रम के विद्यार्थी रबर टेक्नोलोजी सेन्टर, आईआईटी, खडग़पुर से डिप्लोमा प्राप्त करने के भी पात्र हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *