Header Banner

गिट्स के विद्यार्थियों का कैम्पस प्लेसमेंट

BY — September 18, 2012

11 विद्यार्थियों का चयन

udaipur. गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम के तहत 11 विद्यार्थियों का चयन हुआ। नई दिल्ली से आई वीन्कुलम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड ने गिट्स के 11 विद्यार्थियों को हाथोंहाथ प्लेसमेंट किए।

ज्ञात रहे कि संस्थान में 15 दिन पूर्व आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 54 विद्यार्थियों को नौकरियां दी गई थीं। कंपनी ने कैंपस प्लेसमेंट करने से पहले टेक्नीकल टेस्ट लिया। टेस्ट में संस्थान के 94 चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें से 11 विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट पाने में सफलता प्राप्त की। कंपनी ने कम्प्यूटर साइंस, इंफरमेशन टेक्नोलॉजी, एमसीए व इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन शाखा विद्यार्थियों का प्लेसमेंट किया। जैन ने बताया कि गिट्स में सत्र 2012-13 में इंजीनियरिंग करने वाले विद्यार्थियों के लिए अभी से कंपनियां लगातार कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply