Header Banner

फोन, एसएमएस तथा मिलकर की क्षमायाचना

BY — September 20, 2012

जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक समाज ने मनायी संवत्सरी

udaipur. हिरण मगरी से. 4 स्थित श्री शांतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक जिनालय (संघ) के तत्वावधान में तपस्वी मुनिराज प्रशमरत्न विजय महाराज व रत्नेश रत्न विजय महाराज की पावन निश्रा में सुबह 7 बजे गाजे-बाजे के साथ चैत्य परिपाटी में से. 3 स्थित शांतिनाथ जिनालय के दर्शन करने के पश्चात बारसा सूत्र की पूजा अर्चना कर उसका वाचन किया।

अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने श्रवण कर अपने लिए मोक्ष का मार्ग प्रशस्त किया। संघ के अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि संाय 4 बजे पर्युषण पर्व की समाप्ति की ओर अग्रसर होते हुए संवत्सरी प्रतिक्रमण करके भक्तजनों ने समस्त जीवों से अपने द्वारा किए गए किसी प्रकार के अविनय के लिए क्षमा याचना की। शाम को प्रभु की भव्य अंगरचना के दर्शन कर भक्तजनों ने अपना जीवन सार्थक किया।
संघ के महामंत्री उत्सव लाल जैन ने बताया कि समाज के कुछ लोगों ने आज फोन,एसएमएस के जरिये तो कुछ ने मित्रों एंव परिचितों के घर-घर जाकर एक-दूसरे से क्षमायाचना संवत्सरी का पर्व धूमधाम से मनाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply