Header Banner

पं. जीवराज किसान सभा के जिलाध्यक्ष

BY — September 20, 2012

udaipur. राजस्थान किसान सभा जिला कमेटी उदयपुर के जिला मन्त्री कामरेड रामचंद्र पारगी के मुताबिक जिला उपाध्यक्ष कामरेड गांगसिहं राजपूत की अध्यक्षता में सम्पन जिला कमेटी की बैठक में पंडित जीवराज शर्मा को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया।

पंडित के नाम का प्रस्ताव कामरेड रामचन्द्र पारगी ने रखा और कोई और नाम नहीं होने से सर्वसम्मति से पंडित जीवराज शर्मा चुने गये। चुनाव घोषणा के बाद किसान-मजदूर एकता जिन्दाबाद के बीच पंडित जीवराज शर्मा ने सबको धन्यवाद दिया और विश्वास दिलाया कि सभी साथियों के सहयोग से पूरे जिले में किसान सभा को मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव कोशिश करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply