हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की

BY — September 26, 2012

ठाकुरजी को स्नान कराया नए जल में

udaipur. ‘गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो.. छोगाला छैल की जय’ के जयकारों के बीच बुधवार दोपहर से ठाकुरजी के नदी घाट पहुंचने का क्रम शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी था।

देवझूलनी एकादशी पर उदयपुर सहित आसपास के सांवलियाजी, चारभुजाजी में भी ठाकुरजी को सरोवर में ले जाकर स्नान कराया गया। बुधवार दोपहर बाद से विभिन्न समाजों की रामरेवाडि़यां (बेवाण) विभिन्न मार्गों से होती हुई गणगौर घाट पहुंचनी शुरू हुई जो देर शाम तक जारी थी। श्रद्धालु पूरे रास्ते ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की..’ के जयकारे लगा रहे थे वहीं झालर, घंटियां व शंख ध्वनि होगी।

गणगौर घाट, गोवर्धन सागर घाट और गंगू कुंड पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। श्रद्धालुओं ने खूब गुलाल अबीर उड़ाया। घाट पर पुजारियों ने ठाकुरजी को नए जल में स्नान कराया।
विभिन्न समाजों में सेन समाज, नामदेव टांक क्षत्रिय समाज सहित विभिन्न अखाड़ों के पहलवान भी करतब दिखाते चल रहे थे। पहलवानों ने जगदीश चौक पर विभिन्नव करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *