Header Banner

डॉ. जोशी को बीसीसीआई में मीडिया चेयरमैन बनने पर भेजी बधाई

BY — September 27, 2012

udaipur. केन्द्रीय मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी को मुम्बई में बीसीसीआई की साधारण सभा की बैठक में मीडिया विभाग का चेयरमैन बनाने पर देहात जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बधाई भेजी है।

अध्यक्ष लालसिंह झाला, सचिव कमलसिंह चौधरी, जिला प्रमुख मधु मेहता, सचिव देवेन्द्रसिंह शक्तावत आदि ने फैक्स भेजकर बधाई देते हुए राजनीति के बाद खेलों में भी जोशी के सक्रिय भूमिका निभाने पर बीसीसीआई द्वारा जिम्मेदारी देने पर बीसीसीआई अध्यक्ष का आभार जताया। नेताओं ने कहा कि जोशी के आरसीए अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान में खेलों का विकास हुआ और राजस्थान की टीम ने रणजी ट्राफी पर भी लम्बे अन्तराल के बाद कब्जा जमाया। जोशी को नई जिम्मेदारी मिलने पर इन नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply